NEET Paper Leak: सीबीआई को बड़ी सफलता, नीट पेपर लीक का मास्टर माइंड पुणे से गिरफ्तार

इंटरनेट डेस्क। नेट यूजी परीक्षा के पेपर लीक मामला गरमाता ही जा रहा है। इस मामले में अब सीबीआई को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खबरों के अनुसार नीट पेपर लीक के मास्टर माइंड को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। इस शख्स का नाम पीवी कुलकर्णी है। जांच में पता चला है कि नीट पेपर लीक का कर्ता-धर्ता पीवी कुलकर्णी ही है। कुलकर्णी केमिस्ट्री का लेक्चरर है और एनटीए की तरफ से परीक्षा की प्रक्रिया में शामिल रह चुका है। 

कुलकर्णी के पास था एक्सेस
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कुलकर्णी के पास क्वेश्चन पेपर्स का एक्सेस रहता है। वह एक रिटायर्ड कॉलेज प्रोफेसर है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी मूल रूप से लातूर का निवासी है। वह कई साल तक तक नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र तैयार करने वाली समिति का हिस्सा रहा है। जानकारी के मुताबिक अप्रैल के अंतिम हफ्ते में उसने छात्रों को जुटाया और अपने निवास पर इन छात्रों के लिए स्पेशल कोचिंग क्लासेज चलाईं। इसके लिए उसने एक अन्य आरोपी, मनीषा वाघमारे की मदद ली। मनीषा को सीबीआई ने 14 मई को गिरफ्तार किया है। 

परीक्षा के पहले दी थी कोचिंग
मीडिया रिपोटर्स की माने तो विशेष कोचिंग के दौरान कुलकर्णी ने प्रश्नों के विकल्पों और सही उत्तर साथ बोलकर बताए। छात्रों द्वारा नोटबुक में लिखे गए सवाल तीन मई को हुई नीट की परीक्षा में पूछे गए सवालों ने मेल खा रहे थे। सीबीआई प्रवक्ता के मुताबिक छात्रों ने इन विशेष कक्षाओं में शामिल होने के लिए कथित तौर पर कई लाख रुपए दिए थे। प्रवक्ता ने कहा कि सीबीआई की जांच टीमों ने रसायन विज्ञान के प्रश्नपत्र लीक होने के वास्तविक स्रोत और उन बिचौलियों की पहचान कर ली है, जिन्होंने कई लाख रुपए लेकर छात्रों को इन विशेष कक्षाओं तक पहुंचाया। उन्होंने कहाकि पिछले 24 घंटों में सीबीआई ने देशभर में कई स्थानों पर छापेमारी की और कई आपत्तिजनक दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

pc- newswatchindia.com