Nepal: बालेन शाह ने नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री के रूप में ली पद और गोपनीयता की शपथ

इंटरनेट डेस्क। नेपाल के आम चुनावों में शानदार जीत के बाद बालेंद्र शाह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। रैपर के तौर पर मशहूर हुए और फिर राजनीति में आए 35 साल के बालेन शाह नेपाल के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने हैं। शाह दशकों में पहले ऐसे मधेसी हैं, जो देश का नेतृत्व करेंगे। बालेन शाह की जीत ने दुनिया का ध्यान खींचा है।

देखने को मिला परिवर्तन
बता दें कि नेपाल में एक ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन देखने को मिला, जहां 35 वर्ष के रैपर बालेन शाह ने नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति रामचंद्र पोडेल ने उन्हें शपथ दिलाई। बालेन शाह, जो पहले इंजीनियर थे और फिर एक मशहूर रैपर बने, अब नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं।

उनकी पार्टी, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने हाल ही में हुए आम चुनावों में 275 संसदीय प्रतिनिधि सभा में 182 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया था।

pc- news18 hindi