Nepal: नेपाल एयरलाइंस ने भारत के जम्मू कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा, विरोध बढ़ा तो डिलीट की पोस्ट
- byShiv
- 30 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। नेपाल में बालेन शाह की सरकार बनने के बाद काठमांडू की तरफ से एक के बाद एक भारत विरोधी कारनामे शुरू हो गए हैं। खबरों की माने तो नेपाल एयरलाइंस ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फ्लाइट नेटवर्क का एक नक्शा जारी किया है, जिसमें पूरे जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है। नेपाल एयरलाइंस के इस नक्शे को जारी करने के बाद भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उसे यह मैप डिलीट करना पड़ा।
नेपाल एयरलाइंस का विरोध
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक्स पर लिखा, कोई बता पाएगा कि क्या सोचकर नेपाल एयरलाइंस ने भारत के नक्शे में ऐसा छेड़छाड़ किया है और वो भी जम्मू कश्मीर को लेकर? ये मामूली बात नहीं है, जानबूझकर किया हुआ काम लगता है। इसको चिढ़ाना बोलते हैं। दिव्या टंडन नामक यूजर ने लिखा, भारत ने दशकों से नेपाल की अर्थव्यवस्था को जिंदा रखा है। इसमें खुली सीमाएं, लाखों नेपालियों के लिए नौकरियां, भारतीय बंदरगाहों के जरिए व्यापार की सुविधा, ईंधन पाइपलाइनें, बिजली परियोजनाएं, आपदा राहत, बुनियादी ढांचा, स्कॉलशिप के साथ ही सैन्य सहयोग भी है।
विरोध बढ़ने पर डिलीट की पोस्ट
खबरों के अनुसार सोशल मीडिया पर नेपाल एयरलाइंस की पोस्ट के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में यूजर ने नाराजगी जताई और तुरंत पोस्ट हटाने और माफी की मांग की। विरोध बढ़ता देख नेपाल एयरलाइंस ने एक्स अकाउंट से पोस्ट को डिलीट कर दिया है। हालांकि, इसने भारत का गलत नक्शा कैसे जारी कर दिया गया, इस बारे में कुछ नहीं कहा है। नेपाल एयरलाइंस के पोस्ट डिलीट करने के बाद भी विवाद थमता नहीं दिख रहा है।
pc- punjabkesari.in






