New blood group: दुनिया में पहली बार मिला G negative नया ब्लड ग्रुप, शोधकर्ताओं को मिली सफलता, केवल एक महिला के शरीर में हैं यह ब्लड
- byShiv
- 24 Jun, 2025
इंटरनेट डेस्क। आपने कई बार लोगों से सुना होगा की मेरा ब्लड गु्रप बी पॉजिटव हैं कोई कहता हैं मेरा बी नेगेटिव और कई तरह के गु्रप के बारे में बात होती रहती है। दुनिया में एक अलग तरह के ब्लड ग्रुप का पता चला है जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां इस ब्लड ग्रुप का अभी तक दुनिया में सिर्फ एक ही ज्ञात शख्स मिला है, ऐसे ब्लड ग्रुप के मरीज के लिए दूसरे अन्य 47 रक्त समूहों का खून मैच भी नहीं करता। जानकारी के अनुसार फ्रांस के शोधकर्ताओं ने इंसानों में नए ब्लडग्रुप का पता लगाया है।
क्या हैं ब्लड ग्रुप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो फ्रांसीसी शोधकर्ताओं ने उसे अल्ट्रा रेयर यानी दुर्लभ में दुर्लभ ब्लड ग्रुप बताया है, जो ग्वाडेलिपयन महिला में पाया गया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह दुनिया में अब तक खोजा गया 48वां ब्लड ग्रुप है। अगर सामान्य ए, बी और ओ ग्रुप को छोड़ दें तो दुनिया में कई तरह के दुर्लभ ब्लड ग्रुप हैं। इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन ने भी इस नए ब्लड ग्रुप पर मुहर लगा दी है।
मिला ये नाम
खबरों की माने तो फ्रांसीसी संगठन ने कहा, इस ब्लड ग्रुप को ग्वाडा निगेटिव यानी जी निगेटिव नाम दिया है और अभी तक यही महिला मिली है, जिसका ये ब्लड ग्रुप है।
pc- 1mg






