अब इस फिल्म में देखने को मिलेगा Anil Kapoor के अभिनय का जलवा!

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। दर्शकों को अनिल कपूर की फिल्म का इंतजार रहता है। अब इस अभिनेता को लेकर एक बड़ी खबर आई है। 

खबर ये है कि अनिल कपूर अब बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 में काम करते नजर आ सकते हैं। वर्ष 2019 में आई अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और तब्बू की फिल्म दे दे प्यार दे के सीक्वल का ऐलान कर दिया गया है, जिसे अगले साल यानी 2025 में लाया जाएगा।

 फिल्म दे दे प्यार दे 2 की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां पहला पार्ट समाप्त हुआ था। फिल्म में नए कलाकारों को भी जगह मिली है। इसमेें अब अनिल कपूर भी अपना शानदार अभिनय दिखा सकते हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। दर्शको इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

PC:  bollywoodhungama