Shah Rukh Khan: दुबई में गौरी खान के डिजाइन किए पेंटहाउस लॉन्च के पहले ही दिन बिके, एक की कीमत हैं 50 करोड़
- byShiv
- 13 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। दुबई के लग्जरी रियल एस्टेट बाजार में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के नाम से जुड़े नए प्रोजेक्ट को शानदार शुरुआत मिली है। डेन्यूब प्रॉपर्टीज के लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट शाहरुख रेजिडेंसेज के सभी पेंटहाउस लॉन्च के पहले ही दिन बिक गए। हर पेंटहाउस की कीमत करीब 50 करोड़ रुपये रखी गई थी।
दुबई मैरीटाइम सिटी में बन रहे इस प्रोजेक्ट को 11 नवंबर को कोका-कोला एरिना में लॉन्च किया गया। इस मौके पर शाहरुख खान, डिजाइनर गौरी खान और डेन्यूब ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन रिजवान साजन मौजूद रहे। इस लॉन्च इवेंट की मेजबानी फिल्म निर्माता करण जौहर ने की।
प्रोजेक्ट के पेंटहाउस खास आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्हें गौरी खान ने डिजाइन किया है। कंपनी के मुताबिक, लॉन्च के दिन ही सभी पेंटहाउस की बिक्री पूरी हो गई। यह शाहरुख खान और डेन्यूब प्रॉपर्टीज की दूसरी साझेदारी है, इससे पहले 2025 में दोनों ने मिलकर शाहरुख्ज नाम से कमर्शियल टावर लॉन्च किया था। वह प्रोजेक्ट भी लॉन्च के दिन ही पूरी तरह बिक गया था।
pc- amar ujala






