Orissa Naxali Encounter: 1.1 करोड़ रुपए का इनामी नक्सली गणेश उइके मारा गया एनकाउंटर में, शाह ने कहा 31 मार्च 2026 तक खत्म कर देंगे नक्सलवाद
- byShiv
- 26 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। नक्सलवाद पर एक बार फिर से पुलिस और सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो ओडिशा पुलिस और सुरक्षा बलों ने क्रिसमस के दिन एक बड़े ऑपरेशन में सीपीआई (माओइस्ट) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और ओडिशा में माओवादी गतिविधियों के प्रमुख कमांडर गणेश उइके को मार गिराया है। 69 साल के गणेश उइके पर 1.1 करोड़ रुपए का इनाम था। इस मुठभेड़ में कुल चार माओवादी मारे गए, जिनमें दो महिला कैडर शामिल हैं।
मारा गया एनकाउंटर में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उड़ीसा पुलिस के नक्सल ऑपरेशन के डीआईजी अखिलेश्वर सिंह ने कहा, उड़ीसा की स्पेशल फोर्स एसओजी, सीआरपीएफ और बीएसएफ की संयुक्त टीमों ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। उड़ीसा के कंधमाल जिले और गंजम जिले की बॉर्डर पर स्थित राम्पा के जंगल में गणेश उईके का एनकाउंटर हुआ है।
अमित शाह ने किया ट्वीट
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गणेश उइके के एनकाउंटर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा, गणेश उइके की मौत के साथ ओडिशा नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म होने की कगार पर है, हम 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म कर देंगे। जानकारी के अनुसार गणेश उइके ओडिशा में एक्टिव था और माओवादी संगठन में अहम रोल अदा कर रहा था। गणेश को ओडिशा राज्य की जिम्मेदारी दी गई थी, वह ओडिशा के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी एक्टिव था।
pc- news 18, navbharat





