Olympics 2028: 128 सालों के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, T20 फार्मेट में होंगे मुकाबले,स्टेडियम का काम शुरू

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट की दुनिया में 128 साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से क्रिकेट ओलंपिक में लौटने जा रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसलि ने लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपकि लिए क्रिकेट वेन्यू को फाइनल कर दिया है। सभी मुकाबले कैलिफोर्निया के पोमोना स्थित फेयर प्लेक्स मैदान पर खेले जाएंगे।

जानकारी के अनुसार इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट के लिए एक अस्थायी लेकिन आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण शुरू हो चुका है। आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने इसे क्रिकेट के वैश्विक विस्तार की दिशा में बड़ा कदम बताया। जय शाह ने कहा कि क्रिकेट तेजी से ग्लोबल स्पोर्ट बन रहा है और ओलंपिक में शामिल होना गर्व और सपनों दोनों से जुड़ा है। 

क्रिकेट आखिरी बार पेरसि ओलंपकि में 1900 में खेला गया था, जहां केवल ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के बीच एक मैच हुआ था। अब सन 2028 में यह खेल पूरी तरह नए अंदाज में वापसी करेगा। इस बार टूर्नामेंट टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में खेला जाएगा। पुरुष और महिला दोनों कैटेगरी में 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी।

pc- aaj tak