Padmini Ekadashi 2026: जाने पद्मिनी एकादशी की सही तिथि, इस दिन करें आप भी ये खास उपाय

इंटरनेट डेस्क। अधिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पद्मिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह एक ऐसा व्रत हैं जो बहुत पुण्य देता है। क्योंकि यह व्रत हर साल नहीं आता है। पद्मिनी एकादशी का व्रत हर तीन साल में आने वाले अधिक मास में होता है। इस साल ज्येष्ठ मास में अधिक मास का दुर्लभ संयोग बना है। 

पद्मिनी एकादशी 2026 कब है?

इस साल ज्येष्ठ अधिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी का व्रत बुधवार, 27 मई को रखा जाएगा। इसका नाम पद्मिनी एकादशी है और अत्यंत दुर्लभ व्रतों में से एक है। इस व्रत का पारण 28 मई 2026 को सुबह 5.25 से 7.56 बजे तक रहेगा।

पद्मिनी एकादशी 2026 महत्व
पद्मिनी एकादशी केवल अधिक मास में आती है, जो लगभग हर 32 महीने में होता है। यह व्रत भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस व्रत को करने से समस्त पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसे करने वाले भक्तों को श्री हरि की कृपा से संतान सुख प्राप्त होता है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। इसका पुण्य अश्वमेध यज्ञ के समान माना जाता है। 

पद्मिनी एकादशी के उपाय
पद्मिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल भरकर स्नान कराने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा इस दिन श्री सूक्त का पाठ करना लाभकारी माना गया है।

pc- moneycontrol.com