Pakistan: पूर्व कप्तान राशिद ने कहा, शाहीन शाह अफरीदी कप्तान तो दूर टीम में रहने लायक भी नहीं

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की मौजूदा फॉर्म को लेकर एक बेहद कड़ा और चौंकाने वाला बयान दिया है। लतीफ का मानना है कि शाहीन अब टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह पाने के भी हकदार नहीं हैं, कप्तानी तो बहुत दूर की बात है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शाहीन के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान में उन्हें कप्तानी से हटाने और टीम से बाहर करने की मांग तेज हो गई है। राशिद लतीफ ने उन चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें शाहीन को सलमान अली आगा की जगह टी20 कप्तान बनाने की बात कही जा रही थी। 

लतीफ ने दोटूक कहा कि अब समय खत्म हो चुका है और लोग उन्हें कप्तानी दिलाने के लिए जो अभियान चला रहे हैं, उसका कोई आधार नहीं है क्योंकि वे फिलहाल टीम में रहने लायक भी नहीं हैं।

pc- espncricinfo.com