Pakistan: पूर्व पीएम इमरान खान 32 महीनों के बाद जेल से आ सकते हैं बाहर, किया जाएगा हॉस्पिटल में शिफ्ट
- byShiv
- 16 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान 32 महीनों के बाद जेल से बाहर आ सकते हैं। उनको अपने मुकदमों में कोई राहत नहीं मिली है बल्कि आंखों की इलाज की वजह से बाहर लाया जा रहा है। उनकी एक आंख की रोशनी बिलकुल समाप्त हो गई है, ऐसी खबरें है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने इमरान को जेल से हॉस्पिटल शिफ्ट करने का फैसला लिया है। शहबाज सरकार में मिनिस्टर डॉक्टर तारिक फजल चौधरी ने शनिवार को इस फैसले की जानकारी दी है। यह कदम ऐसे समय लिया गया है, जब विपक्ष दल इमरान खान की सेहत के मुद्दे पर पार्लियामेंट हाउस में धरना दे रहे हैं।
जियो टीवी के मुताबिक, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने शनिवार को इमरान खान का चेकअप और इलाज आंखों के स्पेशलिस्ट की मेडिकल फैसिलिटी में कराने का भरोसा दिया था। इसके बावजूद पीटीआई और दूसरे दलों ने प्रदर्शन जारी रखा। ऐसे में फजल चौधरी ने खान को अस्पताल शिफ्ट करने का ऐलान किया।
pc- ndtv





