Paresh Rawal: गुजरात क्या बांग्लादेश में है? गुजरात क्या पाकिस्तान में है? जोने क्यों भड़के अब परेश रावल
- byShiv
- 12 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के वेन्यू को बदल दिया गया है। बता दें कि 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह गुजरात में होने वाला है। यह पहली बार है, जब यह सेरेमनी दिल्ली से बाहर किसी दूसरे राज्य में होने जा रही है। अब इस पर दिग्गज एक्टर परेश रावल ने खुलकर अपनी बात रखी है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक्टर ने साफ कहा कि गुजरात भी भारत का ही एक अटूट हिस्सा है और ऐसे बड़े राष्ट्रीय कार्यक्रमों का आयोजन वहां होने में कुछ भी गलत नहीं है। देश के सांस्कृतिक गौरव और हर राज्य की बराबर हिस्सेदारी पर जोर देते हुए परेश रावल का यह बयान अब सुर्खियों में है। न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में परेश रावल ने कहा, ‘गुजरात क्या बांग्लादेश में है? गुजरात क्या पाकिस्तान में है? गुजरात को हमारे देश का हिस्सा है। इसमें कौन-सी बड़ी बात है।
जानकारी के अनुसार परेश रावल ने कहा गुजरात में क्यों नहीं होना चाहिए? मैं तो कहता हूं कि ये फंक्शन हर राज्य में होने चाहिए। इसमें कोई बुरी बात नहीं है, मैं कहता हूं कि गुजरात में इवेंट का होना कोई गलत बात नहीं है, वो भी हमारे देश का हिस्सा है।
pc- ianslive.in






