Paresh Rawal: परेश रावल ने लिखी थी OMG 2 की स्टोरी, कहा-लेकिन अक्षय ने नहीं दिया क्रेडिट भी
- byShiv
- 17 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। परेश रावल और अक्षय कुमार पिछले एक साल से चर्चाओं में हैं और कारण हैं उनकी फिल्म हैरा फेरी 3, लेकिन इस बार दोनों इस कारण से नहीं बल्कि 2023 में आई अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ओएमजी 2 की कहानी को लेकर चर्चा में है। परेश रावल का कहना हैं की उन्होंने ओएमजी 2 की कहानी लिखी थी? खुद अभिनेता ने खुलासा किया है कि उन्होंने निर्देशक-लेखक के साथ मिलकर ओएमजी 2 की स्क्रिप्ट तैयार की थी।
परेश रावल जब ओएमजी 2 लिख रहे थे, तब उसमें भगवान का एंगल नहीं था। फिल्म में एक बाइकर की भूमिका थी जिसके किरदार में परेश सलमान खान या फिर अजय देवगन को देखना चाहते थे लेकिन उन्होंने यह फिल्म ठुकरा दी।
क्या थी ओएमजी 2 की ओरिजिनल स्टोरी?
शुरू में फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के के बारे में थी जो मास्टरबैट करते हुए पकड़ा जाता है और इस घटना का वीडियो वायरल हो जाता है, जिससे उसकी जिंदगी मुश्किल हो जाती है। उसके पिता खजुराहो मंदिर में टूरिस्ट गाइड थे। अमित ने उसे महाकाल मंदिर में पार्ट-टाइम पुजारी बनाने का सुझाव दिया। दोनों ने मिलकर फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार की। इसका मकसद फिल्म को जानकारीपूर्ण और मनोरंजक बनाना था, न कि अश्लील।
दोस्ती के लिए छोड़ी फिल्म
चीजें तब बदलीं, जब अमित राय ने फिल्म के लिए अक्षय कुमार और प्रोड्यूसर अश्विन वर्दे से मुलाकात की। इस बारे में परेश रावल ने बताया, कुछ दिनों बाद अमित राय का फोन आया और उन्होंने मुझे बताया कि अक्षय यह फिल्म करना चाहते हैं। दिक्कत यह थी कि अमित ने स्क्रिप्ट पर अस्थायी रूप से ओएमजी 2 लिखा था। मैंने अमित से कहा कि मैं इसे आगे नहीं बढ़ाना चाहता। परेश रावल को इस बात का दुख है कि उन्हें फिल्म के लिए कोई क्रेडिट नहीं मिला। उन्होंने ही फिल्म के लिए कॉन्सेप्ट दिया और उनका ही नाम कहीं भी मेंशन नहीं था।
PC- hindi.ratopati.com






