Patna: पत्नी ने पति पर लगाएं गंभीर आरोप, कहा बच्चों के सामने ही बनाने लगता हैं जबरन संबंध....दूसरी महिला के साथ भी करता हैं...

इंटरनेट डेस्क। बिहार की राजधानी पटना में घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़े पड़े हैं, जानकारी के अनुसार यहां एक दिव्यांग महिला ने अपने ही पति पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने बच्चों के सामने अश्लील हरकतें करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इन घटनाओं से परेशान महिला ने सखी वन स्टॉप सेंटर पहुंच न्याय की गुहार लगाई। 

क्या कह रही पीड़िता
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़िता का कहना है कि उसका पति शराब के नशे में घर आता हैं और रोज घर आते ही बच्चों के सामने ही उसके कपड़ा उतारने या जबरन छूने की कोशिश करता है। जब वह इसका विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। महिला का कहना है कि वह अब इस अत्याचार के साथ नहीं रह सकती।

दूसरी महिला से संबंध का दावा
खबरों की माने तो महिला ने आरोप लगाया कि पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध है। वह घर से यह कहकर निकलता था कि रिक्शा चलाने जा रहा है लेकिन बाद में पड़ोसियों से पता चला कि वह दूसरी महिला के साथ रहता है। पीड़िता ने दावा किया कि उसने अपने पति को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा हैं। वहीं पति ने सभी आरोपों को गलत बताया है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी के अन्य पुरुषों से संबंध हैं और इसी वजह से घर में विवाद होता है। उसने आरोप लगाया कि पत्नी ने बेटी के साथ भी मारपीट की है।

pc- tv9