Paush Amavasya 2025: पौष अमावस्या पर पितरो की ही नहीं इन देवी देवताओं की पूजा से भी मिलता हैं विशेष लाभ

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। आमतौर पर लोग अमावस्या को केवल पितरों के तर्पण और श्राद्ध से जोड़कर देखते हैं, लेकिन शास्त्रों  में इसके बारे में कई चीजें और बताई गई है। यह तिथि पितरों के साथ-साथ कई प्रमुख देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त करने का भी दुर्लभ अवसर होता है। आज पौष अमावस्या हैं आइए जानते हैं कि इस दिन पितरों के अलावा किन-किन देवताओं की पूजा करना फलदायी माना जाता है।

भगवान शिव
अमावस्या को भगवान शिव की पूजा बहुत ही शुभ मानी जाती है। शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करने से मानसिक तनाव दूर होता है।

माता पार्वती
गृहस्थ जीवन में सुख-शांति और वैवाहिक समस्याओं से मुक्ति के लिए अमावस्या पर माता पार्वती की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। इससे सौभाग्य में वृद्धि और दांपत्य जीवन में मधुरता आती है।

भगवान विष्णु
पौष अमावस्या पर भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन के पाप कर्मों का नाश होता है, आर्थिक परेशानियों में राहत मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

माता लक्ष्मी
धन प्राप्ति और आर्थिक स्थिरता के लिए अमावस्या पर मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन दीपक जलाकर लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

हनुमान जी
अमावस्या को हनुमान जी की पूजा करने से नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है, भय, रोग और शत्रु बाधा से मुक्ति मिलती है। अमावस्या के दिन हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ भी विशेष फल देता है।

pc- news nation