Petro-Diesel Price Hike: लोगों को फिर से महंगाई का झटका, पेट्रोल 2.61 तो डीजल 2.71 रु.प्रति लीटर हुआ महंगा, 11 दिन में चौथी बार बढ़े दाम
- byShiv
- 25 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही हैं, स्थिति यह हैं की 11 दिनों में पेट्रोल डीजल के दाम चौथी बार बढ़ा दिए गए है। ऐसा लग रहा हैं शायद लोगों को अब गाड़ी छोड़ साईकिल पर ही आना पड़ेगा। बता दें कि सोमवार को ईंधन की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी की गई, जिससे पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई, जो दो सप्ताह से भी कम समय में चौथी बढ़ोतरी है।
कितनी हो गई कीमत
इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है। अगर बात करें भारत के प्रमुख शहरों में तेल की कीमतों की तो दिल्ली में 102.12 रुपये, कोलकाता में 113.51, मुंबई में 111.21, नोएडा में 101.9 रुपये, बेंगलुरु में 110.6 रुपये, भूवनेश्वर में 108.8 रुपये, चंडीगढ़ में 101.5 रुपये, जयपुर में 113.4 रुपये, लखनऊ में 101.9 रुपये, पटना में 113.5 रुपये प्रति लीटर है।
प्रमुख शहरों में अब क्या है डीजल की कीमत?
भारत के प्रमुख शहरों में डीजल के कीमत की तो नई दिल्ली में 95.2 रुपये, कोलकाता में 99.8 रुपये, मुंबई में 97.8 रुपये, चेन्नई में 99.6 रुपये, गुड़गांव में 95.4 रुपये, नोएडा में 95.4 रुपये, बेंगलुरु में 98.5 रुपये, भुवनेश्वर में 100.6 रुपये, चंडीगढ़ में 89.5 रुपये, हैदराबाद में 103.8 रुपये, जयपुर में 98.4 रुपये, लखनऊ में 95.4 रुपये, पटना में 99.5 रुपेय प्रति लीटर है।
पिछले शनिवार को बढ़ी थी कीमतें
बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें पिछले शनिवार को ही बढ़ी थी, जब पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे और डीजल की कीमत में 91 पैसे की वृद्धि की गई थी।
pc- orissapost.com






