Petrol-Diesel Price: जाने आज क्या हैं राजस्थान में पेट्रोल डीजल का भाव, जल्द ही मिलने वाली हैं अच्छी खबर
- byShiv
- 29 Mar, 2025
इंटरनेट डेस्क। सुबह का समय हैं और आप भी अगर अपनी गाड़ी में पेट्रोल डीजल लेने के लिए जा रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए है। क्यों कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें 29 मार्च 2025 के लिए जारी कर दी गई हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को 29 मार्च के दिन सुबह-सुबह वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है। ऐसे में आपको दोनों की कीमतों के बारे में पता होना चाहिए। ताजा लिस्ट के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल के भाव एक बार फिर कोई संशोधन नहीं हुआ है।
नहीं हुआ बदलाव
वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें गिरने के बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम कम हो गए। जबकि दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं। नई दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर है।
राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 105.51 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 91.01 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।
pc-goodreturns.in






