Petrol-Diesel Price: जाने राजस्थान सहित देश के अन्य शहरों में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल के भाव, आई हैं बड़ी...
- byShiv
- 28 Mar, 2025
इंटरनेट डेस्क। देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के आज के ताजा भाव जारी कर दिए है। ऐसे में आप भी अगर ऑफिस जा रहे और आपको भी गाड़ी में तेल भरवाना हैं तो आप आज के रेट जान ले। वैसे बात आज की कीमतों की बात करें तो पेट्रोल डीजल के दाम में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। बीते कुछ समय से तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। 28 मार्च की बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतें 28 मार्च को भी एक समान हैं।
कब हुआ था रेटों में बड़ा बदलाव
आखिरी बार मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से संशोधित किया गया था।
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 105.51 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 90.97 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।
pc- news24hindi






