Petro-Diesel Price: 30 मई को क्या हैं देश के बड़े शहरों और राजस्थान में पेट्रोल डीजल के भाव, अभी करें पता

इंटरनेट डेस्क। देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए है। ऐसे में आप भी अगर गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं तो आप आज के भाव जान ले। 30 मई की बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। लगभग 15 दिनों में ही पेट्रोल डीजल के दाम चार बार बढ़ा दिए गए है। इस सप्ताह में ही सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई, जो दो सप्ताह से भी कम समय में चौथी बढ़ोतरी है।

राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 112.66 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।

शहरवार पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहरपेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर)डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली102.12 95.20
मुंबई111.1897.83
कोलकाता113.47 99.82
चेन्नई107.7799.55
बेंगलुरु110.93 98.80
पटना113.35 99.36
लखनऊ102.0595.55
जयपुर 112.6697.78
पोर्ट ब्लेयर 88.6684.56

pc-india.com