Petro-Diesel Price: राजस्थान सहित देश के बड़े शहरों में आज क्या भाव हैं पेट्रोल और डीजल का, ताजा रेट आए सामने

pc- english.mathrubhumi.com

इंटरनेट डेस्क। देशभर में सरकारी  तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के आज के ताजा रेट जारी कर दिए है। ऐसे में आप भी अगर गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं तो आप आज के भाव जान ले। 29 जुलाई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन दिन ब दिन बदल रही ईरान और अमेरिका युद्ध की स्थिति पट्रोल और डीजल को और महंगा कर सकती है।

राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत  कीमत 112.66 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।

पेट्रोल-डीजल के आज के भाव

शहरपेट्रोल का भाव रुपये प्रति लीटरडीजल का भाव रुपये प्रति लीटर
दिल्ली102.1295.20
कोलकाता113.5199.82
मुंबई111.2197.83
चेन्नई107.7799.55
नोएडा102.1297.56
चंडीगढ़101.5189.47
लखनऊ101.8995.36
पटना113.3799.36