Piyush Mishra: अभिनेता पीयूष मिश्रा के साथ हादसा, हाथ में हुआ फ्रैक्चर, बेड से भी नहीं...

इंटरनेट डेस्क। बाॅलीवुड फिल्मों के जाने-माने एक्टर पीयूष मिश्रा एक हादसे का शिकार हो गए है। फिल्म दुल्हनिया ले आएगी के डायरेक्टर आकाशआदित्य लामा ने यह जानकारी दी। दरअसल, पीयूष मिश्रा भी फिल्म दुल्हनिया ले आएगी का हिस्सा हैं। उन्हें मंगलवार को डायरेक्टर और एक्ट्रेस खुशाली कुमार के साथ फिल्म के प्रमोशन इवेंट में शामिल होना था।

जब पीयूष मिश्रा नहीं पहुंचे, तो डायरेक्टर आकाशआदित्य लामा ने उनके न आने की वजह बताई। उन्होंने बताया कि पीयूष मिश्रा अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गए, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। डॉक्टरों की सलाह पर वे अभी पूरी तरह बेड रेस्ट पर हैं और फिल्म के सभी प्रमोशन और इवेंट्स से दूर रहेंगे।

फिल्म दुल्हनिया ले आएगी के प्रमोशन इवेंट के दौरान डायरेक्टर आकाशआदित्य लामा ने हादसे के बारे में पूरी जानकारी दी। लामा ने बताया कि कल रात पीयूष मिश्रा के मैनेजर का फोन आया था। मैनेजर ने बताया कि पीयूष जी बाथरूम में गिर गए थे, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। इस वजह से अब वह फिल्म के प्रमोशन और इंटरव्यू में शामिल नहीं हो पाएंगे।

pc- navbhart live