Plane crash: तुर्किये में बड़ा विमान हादसा, लीबिया के मिलिट्री चीफ सहित 8 लोगों की मौत, पीएम ने खुद की पुष्टि
- byShiv
- 24 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। तुर्किये में एक बड़े विमान हादसे की खबर सामने आई है। इस विमान हादसे में लीबिया के सैन्य प्रमुख (मिलिट्री चीफ) मुहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद समेत 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल-हमीद दबीबे ने तुर्किये में हुए विमान हादसे के बारे में जानकारी दी है। प्राइवेट जेट में लीबिया के मिलिट्री चीफ, चार अन्य अधिकारी और तीन क्रू मेंबर्स थे।
क्रैश होने के बाद विमान में सवार सभी लोग मारे गए।
क्या कहा पीएम ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल-हमीद दबीबे ने विमान हादसे में देश के सैन्य प्रमुख (मिलिट्री चीफ) मुहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद समेत 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है। यह हादसा मंगलवार शाम उस समय हुआ, जब लीबियाई प्रतिनिधिमंडल तुर्किये की राजधानी अंकारा से आधिकारिक दौरे के बाद अपने देश लौट रहा था। प्रधानमंत्री दबीबे ने इस घटना को दुर्घटनापूर्ण और बेहद दुखद बताया है।
अंकारा एयरपोर्ट को किया गया बंद
जानकारी के अनुसार हादसे के बाद अंकारा एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया और कई उड़ानों को अन्य स्थानों पर डायवर्ट किया गया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है, इस घटना को लीबिया की सुरक्षा और राजनीति के लिहाज से गंभीर झटका माना जा रहा है। लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल-हमीद दबीबे इस घटना को लेकर तुर्किये राष्ट्रपति और वहां के अन्य नेताओं और अधिकारियों के संपर्क में हैं।
pc- amritvichar.com





