Plane Crashes: कोलंबिया में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 66 लोगों की मौत, 110 लोग थे सवार

इंटरनेट डेस्क। कोलंबिया में एक वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्लेन में कुल 110 लोग सवार थे, इनमें से 66 सैनिकों की मौत हो चुकी है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उड़ान भरते ही विमान हादसे का शिकार हो गया, हादसा दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में पेरू सीमा के पास प्यूर्टाे लेगुइजामो इलाके में हुआ।

लोकल न्यूज एजेंसी ब्लू रेडियो ने सोमवार को बताया कि विमान में 110 सैनिक सवार थे। कोलंबिया के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि देश के दक्षिणी हिस्से में एक लॉकहीड मार्टिन का हरक्यूलिस सी-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा कि यह दुर्घटना तब हुई जब विमान पेरू की सीमा से लगे कोलंबिया के दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में स्थित प्यूर्टाे लेगुइज़ामो से उड़ान भर रहा था और सशस्त्र बलों के सैनिकों को ले जा रहा था। ब्लू रेडियो ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि विमान में 110 सैनिक सवार थे और दुर्घटना एक शहरी केंद्र से महज 3 किलोमीटर (2 मील) की दूरी पर हुई।

pc- humsamvet.com