PM Kisan Yojana: 13 मार्च को किसानों के खाते में आ जाएगी 22वीं किस्त, पीएम मोदी गुवाहाटी से करेंगे जारी
- byShiv
- 11 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश के करोड़ों किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई हैं और वो ये की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22वीं किस्त जल्द जारी करने जा रहे हैं। इस बार 9 करोड़ 32 लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में सीधे 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
किस दिन आएगी किस्त
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 13 मार्च 2026 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर पात्र किसान परिवार के खाते में 2,000 रुपये पहुंचेंगे। बता दें कि योजना के तहत हर साल कुल 6,000 रुपये दिए जाते हैं, जो तीन किस्तों में 2,000 रुपये के रूप में मिलते हैं। अब तक 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं और इस 22वीं किस्त के साथ किसानों को फिर से आर्थिक सहायता मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के गुवाहाटी से किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त की राशि जारी करेंगे।
इससे देश भर के छोटे-मझोले किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी। खासकर किसानों को बीज, खाद जैसी चीजों पर खर्च करते में मदद मिलेगी। सरकार ने साल 2019 में पीएम किसान योजना की शुरुआत की थी। तब से अब तक लाखों-करोड़ों किसान परिवारों को इसका लाभ मिल चुका है।
pc- naidunia.com






