PM Kisan Yojana: जिन किसानों की अटकी हुई हैं 22वीं किस्त, उन्हें नहीं मिलेंगे 2 हजार रुपए, जाने क्या हैं कारण
- byShiv
- 20 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत सरकार की और से कई सारी योजनाएं चलाई जाती है। जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। इन वर्गों में किसान भी शामिल है। इनके लिए एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। अब तक इस योजना की कुल 22 किस्त जारी हो चुकी हैं जिसके तहत हर किस्त में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। हालांकि, कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिला, तो क्या जिन किसानों की 22वीं किस्त अटकी है उन्हें अब किस्त का लाभ नहीं मिलेगा?
किन किसानों की अटकी हो सकती है किस्त?
उन किसानों की किस्त अटकी हो सकती है जो इस योजना के लिए अपात्र होने के बाद भी गलत तरीके से योजना से जुड़े हैं
ऐसे किसानों की पहचान कर उनके आवेदन रद्द किए जाते हैं
जो किसान भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग का काम नहीं करवा पाए, उनकी भी किस्त अटकी हो सकती है
जिन किसानों के बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन नहीं है, उनकी भी किस्त अटकी हो सकती है
pc- jansatta






