PM Kisan Yojana:जाने कब तक आपके खाते में आ सकती हैं 23वीं किस्त

इंटरनेट डेस्क। देश के लगभग 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त मिल चुकी है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की राशि तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। इससे किसानों को खेती से जुड़े छोटे-मोटे खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है। हाल ही में सरकार ने इस योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी है, जिसके बाद लाभार्थी किसानों के बीच अगली किस्त को लेकर चर्चा तेज हो गई है। 

रखना होता हैं ये ध्यान
9 करोड़ 32 लाख से अधिक पात्र किसानों के खातों में 22वीं किस्त पहुंच गई। इस बार भारत सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत 18 हजार 640 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी की हैं। पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को ये ध्यान रखना होता है कि उनका ई-केवाईसी, बैंक खाता और आधार लिंकिंग जैसी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी हों।

अब कब आएगी 23वीं किस्त?
अब सवाल यह है कि योजना की अगली किस्त यानी 23वीं किस्त कब जारी होगी। जानकारी के मुताबिक पीएम किसान योजना की किस्तें आमतौर पर हर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं। चूंकि 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी की गई है, इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि 23वीं किस्त जुलाई 2026 के आसपास जारी हो सकती है।

pc- thehindpress.in