PM Kisan yojana: जाने किस दिन जारी होगी 24वीं किस्त, किसानों को उसके पहले पूरे करने होंगे ये काम

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के किसानों के लिए कई योजनाओं पर काम करती है। ऐसे में एक योजना हैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना में करोड़ों लाभार्थी अब 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में आती है। हालांकि, 24वीं किस्त का अभी लोगों को इंतजार है।  

23वीं किस्त के बाद अब 24वीं का इंतजार
23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। अब अगली किस्त को लेकर किसानों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। 24वीं किस्त में भी पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार 2,000 रुपये मिलने हैं।

किस्त के लिए ईकेवासी होना जरूरी
योजना की अगली किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों की ईकेवासी पूरी होना जरूरी है। इसके अलावा बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है। 
जमीन से जुड़े रिकॉर्ड का सत्यापन भी योजना के लाभ के लिए जरूरी है। इनमें से किसी स्तर पर जानकारी अधूरी या गलत होने पर भुगतान में परेशानी आ सकती है।

pc- jagran