PM Kisan Yojana: 5 दिनों के बाद भी नहीं आया हैं योजना का पैसा तो जाने क्या हो सकता हैं कारण

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में 24वीं किस्त का पैसा आ चुका है। लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें इस किस्त का लाभ नहीं मिला। ऐसे में अब किस्त जारी हुए 5 दिन बीत चुके हैं। इसलिए अगर आपके खाते में अभी तक पैसे नहीं पहुंचे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि अब आपको क्या करना है और क्या आपको ये किस्त मिलेगी या नहीं।

अगर आपके खाते में अभी तक 24वीं किस्त के तहत जारी हुई 2000 रुपये नहीं आए हैं, तो सबसे पहले अपना स्टेटस चेक कर लें

इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
फिर यहां पर नाउ योर स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
इसके बाद स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें और फिर मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें
अब आपके सामने आपका स्टेटस नजर आ जाएगा

किन वजहों से अटक सकती है किस्त?
पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी पूरी करना अनिवार्य है
अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो इसे जल्द पूरा करें
इसके अलावा बैंक खाते का आधार से जुड़ा होना और जमीन के रिकॉर्ड का पोर्टल पर सत्यापित होना भी जरूरी है
बैंक खाते की गलत जानकारी, आधार से जुड़ी गड़बड़ी या भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा नहीं होने पर भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं

क्या आपको अटकी हुई 24वीं किस्त मिल सकती है?
हां, बिल्कुल मिल सकती है
इसके लिए किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 पर संपर्क का पता करें कि आपकी किस्त क्यों अटकी है
फिर उस अटके हुए काम को जल्द से जल्द पूरा करवा लें

pc- india tv hindi