PM Kisan yojana: 22वीं किस्त का हैं इंतजार और कर दी हैं ये गलती तो फिर नहीं मिलेगी आपको किस्त

इंटरनेट डेस्क। देश की मोदी सरकार देश के किसानों के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है, जिसका लाभ लोगों को मिलता भी हैं। ऐसे गरीब सीमांत किसानों को सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। इसके जरिए साल भर में 2000 की तीन किस्तों में कुल 6000 रुपये दिए जाते हैं। इस योजना की अब तक कुल 21 किस्तें भेजी जा चुकी हैं। अब किसानों को 22वी किस्त मिलेगी जो 13 मार्च यानी के कल जारी होगी। लेकिन आपको पहले ही बता दें अगर किसानों ने यह गलती की तो किस्त अटक जाएगी।

न करें यह गलती
योजना में लाभ लेने के लिए भारत सरकार की ओर से कुछ पात्रताएं तय की गई है। किसानों को कुछ काम करवाने जरूरी है। कई किसान अक्सर यह गलती कर देते हैं और इन कामों को नहीं करवाते। जिसके चलते उनकी किस्त अटक सकती है, इनमें बात की जाए तो ई केवाईसी सबसे बड़ी गलती है जिसे किसान करवाना भूल जाते हैं।

इसका भी ध्यान रखे
इसके अलावा बहुत से किसान भू-सत्यापन की भी गलती करते हैं और इस कारण ही किसानों की किस्त अटक जाती है। आपको बता दें जिन भी किसानों के यह दो काम पूरे नहीं है, उन्हें अगली मिलने वाली 22वीं किस्त अटक सकती है।

pc- navbharat