PM Kisan Yojana: नहीं आई हैं अभी तक भी 22वीं किस्त तो कर ले ये काम, मिल जाएंगे आपके भी 2 हजार रुपए
- byShiv
- 17 Mar, 2026
इंटरनेट डेेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक ऐसी योजना हैं जो किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाती है। इस योजना का मुख्य उद्धेश्य किसानों की आर्थिक मदद करना होता है। इस योजना का लाभ सिर्फ पात्र किसानों को मिलता है। इसलिए इस योजना से जुड़ने वाले किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं।
आ चुकी हैं 22 किस्त
इस पीएम किसान योजना के तहत अब तक कुल 22 किस्त जारी हो चुकी हैं। बीती 13 मार्च को इस 22वीं किस्त को जारी किया गया जिसका लाभ योजना से जुड़े करोड़ों पात्र किसानों को मिला, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें इस किस्त का लाभ नहीं मिला। चलिए जानते हैं ऐसे में लाभ से वंचित रह चुके किसानों को क्या करना चाहिए।
किस्त अटकने पर क्या करें?
सबसे पहले तो आपको ये पता करना है कि आपके किस्त अटकी क्यों है
इसके लिए आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं
आप योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 पर संपर्क कर सकते हैं आदि
कैसे करवाएं अटके हुए काम?
अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर ई केवाईसी करवा सकते है।
भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया है, तो आप अपने स्थानीय पटवारी या तहसील कार्यालय से इस काम को करवा सकते हैं।
अगर बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन नहीं है, तो अपने बैंक जाकर इस काम को करवाएं।
pc- Live mint






