इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार की और से देश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जाती हैं। इसके जरिए पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस बार इस योजना की 24वीं किस्त जारी होनी है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपको 24वीं किस्त का लाभ मिले यानी आपकी किस्त अटके नहीं, तो आपको कुछ काम करवाने होते हैं जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं।
कब आएगी 24वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है
अब तक जारी हुई किस्तें लगभग सभी इसी हिसाब से रिलीज हुईं। जैसे- 23वीं किस्त जून महीने में जारी हुई। वहीं, इस बार पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी होनी है। इस हिसाब से 24वीं किस्त के 4 महीने का समय अक्तूबर में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 24वीं किस्त अक्तूबर में जारी हो सकती है।
किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
इसमें पहला काम है ई-केवाईसी का, लाभ सही व्यक्ति को मिल रहा है या नहीं ये जानने के लिए ई-केवाईसी होती है।
दूसरा काम है भू-सत्यापन का जिसमें आपको अपनी खेती योग्य जमीन का वेरिफिकेशन करवाना होता है।
तीसरा काम है आधार लिंकिंग का जिसमें आपको बैंक जाकर ये काम करवाना होता है
आपको ये भी सुनिश्चित करना चाहिए कि आपके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी सही है।
pc- dwello.in






