PM Kisan Yojana: पीएम मोदी ने जारी की किसान निधि की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आए पैसे
- byShiv
- 14 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश के करोड़ों किसानों के लिए शुक्रवार का दिन बेहद अहम रहा। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22वीं किस्त जारी हो चुकी हैं इस किस्त के जरिए पात्र किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई। इस बार 9 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को इसका लाभ मिला। सरकार की इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देना है, ताकि खेती और घर की जरूरी जरूरतों को पूरा करने में उन्हें मदद मिल सके।
हर साल मिलते हैं 6 हजार रुपए
बता दें कि हर साल किसानों को इस योजना के तहत कुल 6000 रुपये दिए जाते हैं, जो तीन अलग-अलग किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से इस योजना का शुभारंभ किया था।
ऐसे कर सकते हैं चेक
पीएम किसान योजना की किस्त जारी होने के बाद सरकार द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा जाता है। साथ ही खाताधारक के पास बैंक की ओर से भी मैसेज आता है। ऐसे में पात्र किसान मोबाइल में मैसेज से चेक कर सकते हैं, कि 22वीं किस्त के पैसे आए कि नहीं।
pc-punarvasonline.com






