PM Kisan Yojana: किन किसानों को नहीं मिलेगा 22वीं किस्त का लाभ, जाने कारण

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के किसानों के लिए कई योजनाएं चलाती है, इन्हीं योजनाओं में से एक है पीएम किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल तीन किस्तों में 6 हजार रुपये मिलते है। अब तक इसकी 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं। अब 22वीं किस्त की बारी है। 

डेट नहीं आई सामने
सरकार की ओर से अभी 22वीं किस्त को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। लेकिन 22वीं किस्म मार्च के महीने में कभी भी आ सकती है।
इन किसानों को नहीं मिलेगी 22वीं किस्त

आपको बता दें जिन किसानों ने अब तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं करवाई, उन्हें किस्त नहीं मिलेगी, तो वहीं भू-सत्यापन अधूरा है तो भी किस्त रुक जाती है, इसके अलावा बैंक खातों में गलत डिटेल या आधार नंबर गलत दर्ज है तो भी किस्त अटक जाएगी।

pc- statemirror.com