PM Modi: रूस के राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी के बीच हुई यूक्रेन दौरे को लेकर चर्चा,

इंटरनेट डेस्क। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में यूक्रेन की यात्रा से लौटे हैं और इस यात्रा के दौरान उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच शांति की बात की और कहा था की यह समय युद्ध का नहीं है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी पीएम मोदी से कहा था की भारत एक बड़ा देश हैं और वो पुतिन को रोक सकता है। इसी बीच एक बार फिर से भारत के प्रधानमंत्री और रूस के राष्ट्रपति पुतिने के बीच फोन पर बात हुई है। 

क्या चर्चा हुई
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मंगलवार को फोन पर बात की। दोनों नेताओं के बीच रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर बातचीत हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन को बताया कि भारत शांतिपूर्ण समाधान को लेकर प्रतिबद्ध है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर बात हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट कर बताया कि आज राष्ट्रपति पुतिन से बात हुई। विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के कदमों पर चर्चा की गई।

यूक्रेन दौरे पर भी चर्चा हुई
इसी बीच आगे लिखा रूस यूक्रेन युद्ध और मेरे हालिया यूक्रेन दौरे पर भी चर्चा हुई। रूस यूक्रेन युद्ध के स्थाई और शांतिपूर्ण समाधान का लेकर भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। बता दें कि इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के बीच भी फोन वार्ता हुई थी। इस बातचीत के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया था कि पीएम मोदी और बाइडेन ने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई थी।

pc- aaj tak,the hindu, atalayar.com