PM Modi: मोदी के नाम बना सबसे लंबे समय तक पीएम रहने का रिकॉर्ड, जवाहरलाल नेहरू को छोड़ा पीछे
- byShiv
- 10 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए है। वैश्विक नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने मोदी के परिवर्तनकारी शासन की जमकर सराहना की है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने भी उन्हें बधाई दी।
बन गया रिकॉर्ड
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे छूना किसी भी नेता के लिए एक ख्वाब जैसा होगा है। आजाद भारत में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के पद पर बने रहने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड को नरेंद्र मोदी ने तोड़ दिया है। 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की कुर्सी पर विराजमान हुए और लगातार अपने कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं। देश के पहले प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू 1952 के बाद चुनी गई सरकार के तौर पर 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस तरह नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे कार्यकाल तक पीएम रहने वाले नेता बन गए हैं।
पंडित नेहरू से आगे निकले नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने 12 साल का सफर पूरा कर लिया है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने आजाद भारत में संविधान लागू होने के बाद 13 मई 1952 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद नेहरू लगातार 4397 दिन यानी 12 साल 14 दिन तक प्रधानमंत्री रहे थे। पीएम मोदी ने 9 जून को सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री का नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
pc- india today




