PM Modi: पंजाब के जालंधर में पीएम मोदी की सभा, कहा-विज्ञापनों के जरिए विश्वासघात की सच्चाई को छिपाया जा रहा
- byShiv
- 18 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। पंजाब में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। इस बीच भाजपा की तैयारियां भी शुरू हो गई। पीएम मोदी ने शुक्रवार को को जालंधर में 5,470 करोड़ रुपये से ज्यादा की रेल और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत सरकार पंजाब में कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर के कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। भले ही पंजाब में बीजेपी की सरकार नहीं है, लेकिन केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार राज्य के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
गिनाई केंद्र की उपलब्धियां
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी ने कहा कि विकास की कोशिशों को तेज करते हुए जालंधर से कई नई रेल सेवाएं शुरू की गई हैं। आज अमृतसर और काशी को जोड़ने वाली एक रेल सेवा भी शुरू हुई है। इससे गुरु रविदास जी के भक्तों के लिए पंजाब से काशी की यात्रा बहुत आसान हो जाएगी। इसके अलावा, आज दौलतपुर चैक और करटोली के बीच एक नई रेलवे लाइन का उद्घाटन भी किया गया।
सच्चाई को छिपाया जा रहाः मोदी
खबरों की माने तो जालंधर में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की धरती है। लेकिन, आज पंजाब में जो हो रहा है, वह किसी से छिपा नहीं है। यहां विज्ञापनों के जरिए विश्वासघात की सच्चाई को छिपाया जा रहा है। आज पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कोई नहीं बता सकता कि कब और कहां गैंगवार छिड़ जाए या किस तरफ से गोलियां चलने लगें। इसके साथ ही पीएम मोदी ने मान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि पंजाब में सभी विकास कार्य रुक गए हैं।
pc- india tv,commons.wikimedia.org,




