PM Modi: इस मामलेे में दुनिया के नंबर 1 नेता बने पीएम मोदी! आस पास भी नहीं हैं ट्रंप और पुतिन जैसे नेता

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक नया कीर्तिमान रच दिया है। अब उनके आस पास कोई नहीं हैं, वे दुनिया के पहले ऐसे नेता बन गए हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं, ये उपलब्धि हाल ही में हासिल हुई, जब वे इजरायल दौरे पर है, ये न सिर्फ राजनीति बल्कि डिजिटल दुनिया में भी एक बड़ा मील का पत्थर है।

ट्रंप से दोगुने मोदी के फॉलोअर्स
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीए मोदी 2014 से इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और उनका अकाउंट पिछले दस सालों में विश्व नेताओं के बीच सबसे ज्यादा इंगेजिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक बन चुका है। उनके फॉलोअर्स की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोगुनी है। ट्रंप के पास फिलहाल 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं, दुनिया के अगले पांच बड़े नेताओं के कुल फॉलोअर्स मिलाकर भी पीएम मोदी के पर्सनल काउंट से कम हैं।

सोशल मीडिया के टॉप 5 नेता कौन हैं?
खबरों की माने तो इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के पास 15 मिलियन, ब्राजील के राष्ट्रपति के पास 14.4 मिलियन, तुर्किये के राष्ट्रपति तैयप एर्दाेगन के पास 11.6 मिलियन और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के पास 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

pc- thefederal.com