PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश के पीएम तारीक रहमान को भारत आने का दिया न्योता
- byShiv
- 18 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के नए पीएम तारिक रहमान और उनके परिवार को भारत की आधिकारिक यात्रा के लिए निमंत्रण दिया है। बता दें कि तारीक रहमान ने मंगलवार को पीएम पद की शपथ ग्रहण की। खबरों की माने तो नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को आपसी सहमति से तय समय पर भारत आने का न्योता दिया है।
मंगलवार को बीएनपी नेता तारिक रहमान ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। भारत की ओर से इस शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ढाका गए थे। पीएम मोदी ने ओम बिरला के माध्यम से एक पत्र तारिक रहमान को सौंपा था।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने 17 फरवरी को ढाका में तारिक रहमान की शपथ ग्रहण समारोह के बाद उनसे मुलाकात की और उन्हें पीएम मोदी की चिट्ठी सोंपी, तारिक रहमान ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की भारी बहुमत से जीत के बाद प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है।
pc- indianexpress.com






