PM Modi: प्रधानमंत्री जाएंगे इजरायल, नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया अपना व्यक्तिगत मित्र
- byShiv
- 23 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 फरवरी, दो दिवसीय दौरे पर इजरायल की यात्रा पर जाने वाले हैं। इस यात्रा के पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बातचीत की है और भारत को दुनिया की बड़ी ताक़त बताया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर नेतन्याहू बड़े उत्साहित नज़र आ रहे हैं।
नेतन्याहू ने मोदी को बताया अपना ‘व्यक्तिगत मित्र’
खबरों की माने तो इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना ‘व्यक्तिगत मित्र’ बताया है। नेतन्याहू ने कहा कि हाल के सालों में इजरायल और भारत के बीच गहरे और खास संबंध विकसित हुए हैं, जो दोनों देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। नेतन्याहू ने कहा कि इस सप्ताह की उनकी यात्रा के दौरान, दोनों देशों के बीच इस खास रिश्ते की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने भारत को एक वैश्विक शक्ति के रूप में सम्मानित करते हुए कहा कि उनके और नरेंद्र मोदी के बीच मजबूत व्यक्तिगत दोस्ती है।
लिए जाएंगे कई फैसले
इसके साथ ही उन्होंने यह साफ़ किया कि दोनों देशों के बीच सम्बंधों का ताना-बाना पहले से और भी मजबूत हुआ है और आने वाली मुलाकात के दौरान सरकारों और देशों के बीच सहयोग को और व्यापक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे. खासतौर पर आर्थिक, कूटनीतिक और सुरक्षा के क्षेत्रों में यह सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जायेगा।
pc- bhaskar






