PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान के दौरे पर, आर्थिक सहयोग, रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, ऊर्जा पर हुए कई बड़े फैसले

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय उज्बेकिस्तान के दौरे पर है। यहां उनकी मुलाकाता राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव से हुई, इस बीच ताशकंद में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत हुई, इस दौरान दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के साथ आर्थिक सहयोग, रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, ऊर्जा, तकनीक और शहरों के बीच सहयोग को बढ़ाने पर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए।

क्या कहा पीएम मोदी ने
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान अपने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जा रहे हैं और इसके तहत ठोस लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति मिर्जियोयेव की वह किताब देखी है, जिसमें दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परियोजनाओं की पहचान की गई है और आगे की कार्ययोजना के लिए समयसीमा भी तय की गई है।

विदेश मंत्री स्तर पर होगी चर्चा
मोदी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें भरोसा है कि दोनों देश मिलकर इन परियोजनाओं पर जल्द प्रगति करेंगे। प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछली रात डिनर के दौरान दोनों नेताओं के बीच सार्थक बातचीत हुई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन मामलों पर दोनों देशों की टीमें भी एकमत हैं। दोनों देशों के बीच सहयोग के सभी पहलुओं को दिशा देने के लिए विदेश मंत्री स्तर पर एक समन्वय परिषद गठित करने का फैसला लिया गया है।

pc- republicbharat.com