PM Kisan Yojana: इन चारों को आज की करवालेंगे पूरा तो मिल जाएगी पीएम किसान योजना की किस्त

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में देश के पात्र किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है। केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक इस योजना के तहत पात्र किसान परिवार को साल में 6,000 रुपये की सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। यह पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजा जाता है। लेकिन आपने कुछ बातों पर ध्यान नहीं दिया तो किस्त का मिल पाना मुश्किल हो जाता है।

इन बातों पर ध्यान देना जरूरी
आवेदन में नाम और आधार कार्ड की स्पेलिंग में अंतर होना
पीएम किसान पोर्टल पर भरा गया नाम और आपके आधार कार्ड पर दर्ज नाम के अक्षरों में जरा सा भी फर्क नहीं होना चाहिए।

बैंक खाते का डीबीटी और एनपीसीआई से लिंक न होना
केंद्र सरकार पीएम किसान का पैसा सीधे आधार बेस्ड पेमेंट सिस्टम से डीबीटी के जरिए ही किसानों के खातों में भेजती है।
अगर आपका बैंक खाता एनपीसीआई से मैप नहीं है, तो आपकी किस्त रिलीज होने के बावजूद खाते में जमा नहीं हो पाएगी।

लैंड सीडिंग का नो होना
पीएम किसान के लिए किसान की पात्रता तय करने में जमीन से जुड़े रिकॉर्ड की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं।
नए नियमों के तहत आपके खसरा-खतौनी का सत्यापन होना अनिवार्य है, पोर्टल पर लैंड सीडिंग स्टेट्स मे होना चाहिए। अगर पोर्टल पर लैंड सीडिंग या जमीन से जुड़ी जानकारी में समस्या दिखाई देती है, तो उसे नजरअंदाज न करें।

ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा न करना या अधूरा छोड़ना
इस योजना का लाभ लेने के लिए सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होता है। अपने मोबाइल नंबर पर आधार ओटीपी के जरिए या सीएससी सेंटर पर जाकर फिंगरप्रिंट देकर बायोमेट्रिक केवाईसी जरूर कराएं।

pc- jansatta