PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी को मिला स्वीडन का सर्वाेच्च सम्मान, कहा-यह 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान हैं

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वीडन की यात्रा पर हैं। यहां उनको दूसरा सर्वाेच्च सम्मान प्राप्त हुआ। पीएम मोदी के इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-स्वीडन द्विपक्षीय संबंधों को अधिक संरचित, प्रौद्योगिकी-संचालित आर्थिक साझेदारी में परिवर्तित करना है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो स्वीडन यात्रा के दौरान अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कुछ समय पहले मुझे स्वीडन के रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर के सर्वाेच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सिर्फ मेरा सम्मान नहीं है, यह 140 करोड़ भारतवासियों का सन्मान है। यह स्वीडन के हमारे उन सभी साथियों का भी सम्मान है जिन्होंने भारत स्वीडन संबंधों को समृद्ध किया, एक मजबूत आधार दिया।

जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने कहा कि भारत और स्वीडन के बीच संबंध लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन और मानव-केंद्रित विकास की मजबूत नींव पर आधारित हैं। हम दोनों ही नवाचार को विकास का एक माध्यम मानते हैं। हम स्थिरता को अपनी जिम्मेदारी और लोकतंत्र को अपनी ताकत मानते हैं।

pc -hindustan news