PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज लखनऊ में करेंगे 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' का लोकार्पण, 65 एकड़ में फैला हैं परिसर


इंटरनेट डेस्क। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर रहने वाले है। आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य राष्ट्र प्रेरणा स्थल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह स्थल भारतीय राष्ट्रवाद के तीन प्रमुख स्तंभों- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, आदर्शों और अमूल्य योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का अनुपम केंद्र बनेगा। 

65 एकड़ में फैला हैं परिसर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राष्ट्र प्रेरणा स्थल 65 एकड़ में फैला हैं। इस परिसर में तीनों महान व्यक्तित्वों की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं स्थापित हैं, जो राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का प्रतीक हैं। जानकारी के अनुसाद कमल के आकार का आधुनिक संग्रहालय, ध्यान केंद्र और विशाल जनसभा स्थल इसे राष्ट्रीय प्रेरणा का जीवंत स्रोत बनाते हैं। लगभग 230 करोड़ की लागत से निर्मित यह स्मारक न केवल विरासत का सम्मान है, बल्कि सुशासन और राष्ट्र सेवा के आदर्शों को जीवंत रखने का प्रेरक प्रयास भी।

पहुंचेंगे 2 लाख लोग
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस भव्य उद्घाटन समारोह में 2 लाख से अधिक लोगों के  शामिल होने की संभावना है। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लखनऊ एक नए युग की शुरुआत का गवाह बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार को एक्स पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश की महान विभूतियों की विरासत के सम्मान और संरक्षण के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्प है। इसी कड़ी में कल (गुरुवार) दोपहर बाद करीब 2.30 बजे लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ के उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा।

pc- network32.com, newsonair.gov.in,urbanacres.in