PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे पर, पहली बार पीएम का विमान उतरा नेशनल हाइवे पर
- byShiv
- 14 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम दौरे पर है। इस दौरे के तहत पीएम डिब्रूगढ़ पहुंच गए हैं। उनके दौरे की शुरुआत बेहद रणनीतिक रही, जब उनका विमान डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर नवनिर्मित इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा पर उतरा। यह पहली बार है कि पीएम का विमान नेशनल हाइवे पर उतरा है।
पूर्वाेत्तर भारत में अपनी तरह की यह पहली सुविधा है, जो युद्ध और प्राकृतिक आपदा जैसी स्थितियों में भारतीय वायुसेना के लिए गेम-चेंजर साबित होगी। प्रधानमंत्री ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन करेंगे, 3,030 करोड़ की लागत से बना यह 6-लेन पुल पूर्वाेत्तर का पहला एक्स्ट्राडोज्ड पुल है।
इस आधुनिक पुल की मदद से गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी के बीच का सफर जो घंटों में तय होता था, अब मात्र 7 मिनट में सिमट जाएगा। इसमें भूकंपरोधी तकनीक और रियल-टाइम हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।
pc-pratapgauravkendra.org






