PM Modi: सरकार के 12 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के धोखे के बाद देश की जनता ने हम पर भरोसा जताया
- byShiv
- 11 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने और भारत के सबसे लंबे वक्त तक लगातार चुने हुए सरकार के प्रमुख के तौर पर उनकी उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए नई दिल्ली में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की एक बड़ी बैठक हुई। भारत मंडपम में हुई इस बैठक में देश भर से बीजेपी के बड़े नेता, एनडीए के सहयोगी दलों के नेता, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गठबंधन के सीनियर पदाधिकारी शामिल हुए।
क्या बोले पीएम मोदी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो साल 2014 में एनडीए की जीत को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा, जब हम 2014 में जीते थे, तो मैंने कहा था कि देश के आम नागरिक के लिए एक नई उम्मीद जगी है। कांग्रेस के धोखे के बाद देश की जनता ने हम पर भरोसा जताया। कामकाज पर खुशी जाहिर करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गठबंधन ने पिछले 12 सालों में भरोसे को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा, 2014 में उम्मीद का जो सूरज उगा था, वह आज नए आत्मविश्वास की किरण में बदल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं उन सभी साथियों का भी आभार व्यक्त करता हूं, जो इस सफर का हिस्सा रहे हैं।
तोड़ा रिकॉर्ड
26 मई 2014 को पहली बार पद संभालने के बाद, नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार 4,399 दिन पूरे किए। उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1952 के पहले आम चुनावों के बाद चुनी हुई सरकार के प्रमुख के तौर पर लगातार 4,398 दिन तक काम किया था।
pc- dailypioneer.com




