PM Modi: नीट पेपर लीक पर बोले पीएम मोदी, दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा, सख्त से सख्त सजा मिलेगी

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफें की मांग को लेकर प्राटेस्ट चल रहा है। इधर संसद में मानसून सत्र चल रहा है। जिसमें विपक्ष ने भी प्रोटेस्ट को लेकर सरकार को घेरा है। इस बीच संसद में मॉनसून सत्र के दूसरे दिन एनडीए सांसदों की ‘मंगल मिलन’ बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रीजीजू ने बताया है कि इस बैठक में पीएम मोदी ने पेपर लीक के मुद्दे पर भी बात रखी।

क्या बोले पीएम मोदी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो किरन रिजीजू ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के दौरान यह साफ किया है कि हालिया नीट परीक्षा में हुए पेपर लीक के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। पीएम मोदी ने यह भी कहा है कि पेपर लीक को रोकना महज केंद्र सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सभी राज्यों की सरकारों और दलों को एक साथ मिलकर इससे लड़ना होगा। इससे पहले पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधारों की मांग को लेकर सोमवार को हजारों प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया था।

केंद्रीय मंत्री रिजीजू ने बताया कि नीट परीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक की खबर सामने आते ही सरकार ने तुरंत कार्रवाई की और इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो, इसलिए नीट की दोबारा परीक्षा को भी प्राथमिकता दी गई।

pc- india today