PM Modi: प्रधानमंत्री ने कहा, हमने प्रणब दा, मुलायम सिंह को सम्मान दिया, कांग्रेस सपा से ऐसी उम्मीद नहीं

इंटरनेट डेस्क। पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के मौके पर लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। इस दौरान मोदी ने कांग्रेस और सपा को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने इस मौके पर अपने संबोधन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद किया। मोदी ने कहा कि देश में राजनीतिक छुआछूत का चलन शुरू हुआ। दिल्ली में जो म्यूजियम था उसमें अनेक पूर्व पीएम को नजरंअदाज किया गया। इस स्थिति को एनडीए ने बदला है।

क्या कहा प्रधानमंत्री ने
मीडिया रिपोटर्स की मोने तो पीएम मोदी ने कहा कि आज दिल्ली में भव्य प्रधानमंत्री संग्रहालय स्वागत करता है। चाहे कार्यकाल कितना भी छोटा रहा हो उसे सम्मान दिया। कांग्रेस ने भाजपा को अछूत बनाने का प्रयास किया। भाजपा कें संस्कार सबका सम्मान करना सिखाते हैं। 11 वर्षों में एनडीए भाजपा के दौरान नरसिम्हा राव और प्रणब मुखर्जी को सम्मान दिया गया। मुलायम सिंह को राष्ट्रीय पुरस्कार से सममानित किया। कांग्रेस या सपा से कोई भी ऐसी उम्मीद तक नहीं कर सकता। इन लोगों के राज में तो भाजपा के नेताओं को सिर्फ अपमान मिलता था।

मेरा सौभाग्य की मैं यूपी से सांसदः मोदी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम ने कहा मेरा सौभाग्य है कि यूपी से सांसद हूं। गर्व से कह सकता हूं कि यूपी के मेहनतकश लोग नया भविष्य लिख रहे हैं। पहले खराब कानून व्यवस्था की वजह से यूपी की चर्चा होती थी आज विकास के नाम पर होती है। राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम नई पहचान बन रहे हैं। राष्ट्र प्रेरणा स्थल जैसे निर्माण् नई छवि को और रोशन करते हैं। हमारा यूपी और बुलंदी हासिल करे। 

pc- DD news,jagran,up.ptcnews.tv