PM Modi: प्रधानमंत्री का कांग्रेस पर निशाना, आप तो पहले से ही नंगे हो, कपड़े उतारने की क्यों जरूरत पड़ गई

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की प्रथम रीजनल रैपिड रेल यानी नमो भारत के शेष हिस्से और मेरठ ट्रेन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को उन्होंने संबोधित किया और कहा कि आज विकसित उत्तर प्रदेश व विकसित भारत की नई क्रांति को ऊर्जा मिल रही है। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने वैश्विक आयोजन को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बनाया। 

क्या बोले पीएम मोदी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी आपने देखा कि भारत में एआइ सम्मेलन हुआ। दुनियाभर के 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए। एआइ सम्मेलन से देश को गर्व हुआ। यह सम्मेलन भारत के भाग्य को बदलने के लिए हुआ, लेकिन कांग्रेस ने भारत के वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। खबरों की माने तो तो उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए। कांग्रेस वालों से पूछना चाहता हूं कि आप तो पहले से ही नंगे हो। कपड़े उतारने की क्यों जरूरत पड़ गई।

कांग्रेस ने साधा निशाना
प्रधानमंत्री मोदी ने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि किसी गांव में समारोह हो पूरा गांव उस समारोह को सफल बनाने में जुट जाता है, ताकि गांव की छवि अच्छी हो, लेकिन कांग्रेस अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी है। कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है। ये लोग मेरी कब्र खोदना चाहते हैं। मेरी मां को गाली देने से पहरहेज नहीं करते। उन्हें भाजपा से विरोध है।

pc- aaj tak, india today