PM Vishwakarma Yojana: जाने कौन से लोग हैं जो इस योजना के लिए हैं पात्र, मिलता हैं जुड़ते ही ये लाभ

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के लोगों के लिए कई योजनाएं चलाती है।  जिनसे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। इसी क्रम में एक स्कीम है जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। इस योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना से कौन लोग जुड़ सकते हैं।

पीएम विश्वकर्मा योजना में मिलने वाले लाभ क्या हैं?
योजना से जुड़ने के बाद आपको कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें आपको एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं

इसके लिए जब तक ट्रेनिंग चलती है, तब तक आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है

आप सामान खरीद सके जिसके लिए आपको टूलकिट खरीदने के लिए 15000 रुपये भी दिए जाते हैं

अपना काम कर सके जिसके लिए आपको सस्ती ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है

योजना से ये लोग जुड़ सकते हैं

जो अस्त्रकार हैं
पत्थर तोड़ने वाले
टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
गुड़िया और खिलौना निर्माता
धोबी और दर्जी
जो ताला बनाने वाले हैं
फिशिंग नेट निर्माता
अगर आप मालाकार हैं
जो लोग लोहार का काम करते हैं
पत्थर तराशने वाले
हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
जो लोग मूर्तिकार हैं
मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
नाई यानी बाल काटने वाले
जो लोग राजमिस्त्री हैं
जो नाव निर्माता हैं

pc- pw.live