PM Vishwakarma yojana:आप भी जुड़ना चाहते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से तो मिलते हैं आपको ये लाभ

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के लोगों के लिए कई तरह की योजनाओं पर काम करती है। इन योजनाओं को लाभ लोगों को मिलता भी है। ऐसे में कई योजनाएं पारंपरिक व्यापारों से भी जुड़ी होती है। इसके लिए सरकार एक योजना चलाती हैं जिसका नाम पीएम विश्वकर्मा योजना है। 

कौन लोग जुड़े होते हैं

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम विश्वकर्मा योजना में 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है और उसके बाद उन्हें कई तरह के लाभ मिलते हैं साथ ही लोन भी दिया जाता है।

मिलते हैं ये लाभ
बता दें कि योजना से जुड़े लोगों को जब तक ये प्रशिक्षण दिया जाता है तब तक रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं, टूलकिट खरीदने के लिए आपको 15 हजार रुपये दिए जाते हैं। सस्ती ब्याज दर और बिना गारंटी के लोन भी दिया जाता है जिसमें पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है और फिर... अतिरिक्त दो लाख रुपये के लोन की सुविधा आपको मिलती है।

pc- dharmakshethra.com